Breaking News
Loading...

रहस्य है ये गुफा, आज तक नहीं लौटे दो साधु




कई किलोमीटर में फैली गुफा के नीचे है बहुत बड़ी झील

    हिमाचल के सोलन जिले में एक रहस्यमयी गुफा है, जिसे अनंत गुफा के नाम से जाना जाता है। यह कहां तक गई है यह एक रहस्य है। लोकल लोगों की माने तो इस गुफा में भगवान शिव का परिवार रहता है। सावन के महीने में गांव के लोग यहां भगवान शिव की पूजा अर्चना करने आते हैं। दूसरा पहलू यह भी है कि यहां पर करवाए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक गुफा के नीचे बहुत बड़ी झील है।

गुफा के अंदर दिखती हैं अजीबोगरीब चीजें...

-इस गुफा से संबंधित कई प्रकार की दंत कथाएं प्रचलित हैं। खास बात यह है कि यह गुफा कितने बड़े क्षेत्र में फैली है इसका पता आज तक कोई नहीं लगा पाया है।
-इस गुफा के अंदर जाते ही अजीबोगरीब चीजें दिखने लगती हैं। अनेक प्रकार की आकृतियां, जिसमें देवी-देवताओं के अलावा शेषनाग मुख्य रूप से शामिल हैं।
गुफा में गुम हुए थे दो साधु...

-सानन गांव की एक बजुर्ग महिला मनभरू बताती हैं कि बहुत साल पहले इस गुफा का धार्मिक महत्व जाने के लिए इस गुफा में तीन साधु दाखिल हुए थे।
-इन तीन साधुओं में से एक साधु बनिया देवी गांव में जाकर निकला था, जब दो साधू गुफा में ही गुम हो गए थे।
-इनमें से एक साधु ने बताया था कि गुफा के अंदर बहुत बड़ी झील है और वह झील के किनारे से होता हुआ बनिया देवी गांव पहुंचा था।
गुफा में एक किमी तक गए हैं हेमंत...
-अर्की के हेमंत भार्गव ने इस गुफा के बारे में काफी खोज की है।
-वह इस गुफा में करीब एक किलोमीटर दूर तक जाकर आए हैं।
-गुफा में कई छोटे-छोटे शिवलिंग भी हैं, इसलिए लोगों की धार्मिक आस्थाएं भी गुफा से जुड़ी हैं।
-हेमंत बताते हैं कि गुफा का मुख्य द्वार देखकर प्रतीत होता है कि यह अंदर से काफी संकरी होगी, लेकिन जब अंदर जाते हैं तो गुफा अचानक से काफी चौड़ी हो जाती है।
विदेशी विशेषज्ञ भी कर चुके हैं गुफा का निरीक्षण...
-करीब 40 साल पहले इस गुफा का रहस्य जाने के लिए विदेशी वैज्ञानिक की टीम भी यहां आई थी।
-इस टीम ने स्थानीय निवासी दिवाकर को उस समय गाइड के रूप में चुना था।
-यह टीम यहां के मिट्टी के नमूने भी अपने साथ ले गए थे।
-दिवाकर को इस टीम ने उस वक्त 60 रुपए भी दिए थे।
-विदेशियों की इस टीम ने भी गुफा एक अंदर झील होने का अंदेशा जताया था।