पुडुचेरी में भी दिल्ली की तरह खींचतान, Lg किरण बेदी और Cm नारायणसामी में तनातनी!

Translate News:
     दिल्ली में केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल के बीच चल रही तनातनी के हालात अब पुडुचेरी में भी पैदा हो रहे हैं.
     पुडुचेरी भी एक केंद्र शासित प्रदेश है. सूत्रों के मुताबिक यहां की उपराज्यपाल किरण बेदी और मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है.
      किरण बेदी ने मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट की अनदेखी करते हुए अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए एक वॉट्सएप ग्रुप बनाया है, जिस पर वह अधिकारियों को निर्देश देती हैं और विकास योजनाओं की प्रगति पर भी नजर रखती हैं. इसको लेकर मुख्यमंत्री नारायणसामी ने कड़ा ऐतराज जताया है.
    नारायणसामी का कहना है कि दिल्ली से अलग पुडुचेरी में निर्वाचित सरकार के पास ज्यादा अधिकार हैं. पुडुचेरी के सरकार के पास कानून-व्यवस्था, जमीन और प्रशासन के मामले में पूरा अधिकार है, जबकि दिल्ली में ऐसा नहीं है.
      नारायणसामी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे प्रशासनिक कार्यों के लिए संबंधित मंत्रियों के साथ नियमित संपर्क में रहें. साथ ही अधिकारियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए प्राप्त होने वाले निर्देशों पर ध्यान न देने के लिए भी कहा गया है.
      इससे पहले भी नारायणसामी और बेदी के बीच का मनमुटाव अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के मौके पर भी प्रत्यक्ष देखने को मिला था. बेदी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में न सीएम पहुंचे थे और न ही मंत्रिमंडल के अन्य मंत्री.




Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top