किसी सुंदर महिला को मेरे पास लाओ उसे MLC बना दूंगा - मुलायम

Translate News:
    लखनऊ।। रेप के मामलों पर अक्सर विवादित बयान देने वाले सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने महिलाओं को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसी सुंदर महिला को मेरे पास लाओ उसे MLC बना दूंगा। उन्होंने राजनीति में महिलाओं की प्राथमिकता को लेकर ये बयान दिया।
       उन्होंने कहा कि पार्टी में हमने लीलावती को MLC बनाया तो एक नेता ने कहा कि वो सुंदर नहीं हैं फिर भी उनको MLC बना दिया। उस नेता को मैंने बहुत गालियां दी और कहा कि सिर्फ सुंदरता नहीं उनके गुणों को देखों फिर बात करों। मुलायम सिंह ने आगे कहा कि मैंने उस नेता से कहा कि आप गुणी और सुंदर महिला ले आओ मैं उसको MLC बना दूंगा।
      जनेश्वर मिश्र की जयंती पर आयोजित सभा में मुलायम सिंह पूरे रंग में दिखे और नेताओं को एक के बाद एक उनकी करतूतों के बारे में बताते हुए फटकार लगाई। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि जमीन पर कब्जे कर रहे हो, पैसे ले रहे हो, ऐसी शिकायतें हैं। पार्टी के साथ-साथ हमारी साख को भी बट्टा लगा रहे हैं। इन कामों से पार्टी दोवारा सत्ता में नहीं आ सकती है।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top