किसानों के खाते में 15 लाख रुपए क्यों नहीं आए: राहुल

0
Translate News:
Image may contain: 1 person
    उत्तर प्रदेश में किसान यात्रा पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा.
     उन्होंने कहा कि देश की जनता जानना चाहती है कि जो 15 लाख रुपये किसानों के खाते में पहुंचना चाहिए था, वह कहां गया. काला धन कहा हैं. लखीमपुर में रोड शो के बाद कार्यकर्ताओं ने राहुल का जबर्दस्त स्वागत किया.
     राहुल ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री से जानना चाहती है कि जो पंद्रह लाख रुपये किसानों के खातों में पहुंचना चाहिए था, वह कहां है. काला धन कहां है?
     राहुल का रोड-शो दोपहर 12 बजे एलआरपी गेस्ट हाउस से शुरू हुआ, और शहर के प्राचीन संकटा देवी मंदिर के लिए रवाना हुआ. राहुल का ओवरब्रिज से पहले पंजाबी कॉलोनी गेट पर सिख सभा ने जोरदार स्वागत किया. ओवर ब्रिज से गुजरता हुआ राहुल गांधी का काफिला सीधे संकटा देवी मंदिर चौराहे पर पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को देखकर राहुल उन्हें संबोधित करने से खुद को नहीं रोक पाए.
     कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, "कांग्रेस की सत्ताइस साल यूपी बेहाल यात्रा उस सोच के खिलाफ है, जिसमें चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है. यह यात्रा उस सोच के भी खिलाफ है, जो लोग सूटबूट पहनकर इस सरकार का गुणगान कर रहे हैं."
     राहुल करीब पांच-10 मिनट के संबोधन बाद मां संकटा देवी के दरबार पहुंचे, जहां करीब 10 मिनट का वक्त उन्होंने माता की पूजा-अर्चना और आरती में लगाया. उनका काफिला संकटा देवी से रानीगंज मंडी होते हुए खोया मंडी, फिर सदर चौराहा होते हुए मेनरोड से हमदर्द तिराहे पर पहुंचा.
    इस दौरान रास्ते पर उत्साही कांग्रेस कार्यकर्ता अपने घरों, दुकानों से राहुल गांधी पर फूलों की वर्षा करते रहे. हमदर्द तिराहे से राहुल गांधी का काफिला कचहरी रोड की ओर रवाना हुआ.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top