रोज पत्नी के पैर छूने वाले दिल्ली के महिला कल्याण मंत्री की 2 महिलाओंं के साथ अश्लील सीडी सामने आई, केजरी ने बर्खास्त किया

दिल्ली के महिला और बाल विकास मंत्री संदीप कुमार की सीडी सामने आई है
   नई दिल्ली।। दो महिलाओं के साथ एक कथित अश्लील सीडी सामने आने के बाद दिल्ली सरकार के महिला और बाल विकास मंत्री संदीप कुमार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार रात बर्खास्त कर दिया। एक अज्ञात शख्स ने 9 मिनट के आपत्तिजनक फुटेज वाली सीडी और 11 फोटोज मीडिया तक पहुंचाईं। दावा है कि यह सीडी खुद मंत्री ने बनाई थी। इसके बाद केजरीवाल के घर पर हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई। इसी में मंत्री को हटाने का फैसला हुआ। बता दें कि ये वही संदीप हैं जिन्होंने पिछले साल महिला दिवस के दिन एक सभा में कहा था कि वे महिलाओं का इतना सम्मान करते हैं कि रोज पत्नी के पैर छूकर घर से निकलते हैं।
मीडिया को भेजी गई सीडी और 11 फोटोज...
- एक अज्ञात शख्स ने बुधवार शाम को एक लेटर के साथ सीडी न्यूज चैनलों को भेजीं।
- सीडी के साथ एक लेटर भी टीवी चैनलों को भेजा गया था। इसमें लिखा था, ''महोदय मुझे खास सूत्रों से एक वीडियो और कुछ फोटोज मिले हैं। जो दिल्ली के मंत्री संदीप कुमार के हैं।''
- कथित सीडी स्कैंडल पर मीडिया ने संदीप कुमार से बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया।
- 9 मिनट के वीडियो के अलावा 11 आपत्तिजनक तस्वीरें भी मीडिया तक पहुंचाई गईं।
केजरीवाल ने क्या कहा?
- केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''आम आदमी पार्टी पब्लिक लाइफ में शिष्टाचार और मर्यादा के लिए जानी जाती है। इससे किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जा सकता है। इसलिए मंत्री संदीप कुमार को बर्खास्त किया जाता है।''
मनीष सिसौदिया ने क्या कहा?
- बुधवार रात सवा नौ बजे मनीष सिसौदिया ने कहा, “अरविंदजी को 8 बजे सीडी मिली। आधे घंटे में संदीप कुमार को हटा दिया गया।”
- “पहले एक मंत्री को रिश्वत लेने और बाद में पंजाब में सुच्चा सिंह को हमने हटाया। जो भी कोई विधायक या मंत्री या उनके परिवार के लोग इस तरह की हरकतों में लिप्त पाए जाएंगे। उन्हें किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”
केजरी सरकार में 7 कैबिनेट मंत्री, डेढ़ साल में बर्खास्त होने वाले तीसरे मंत्री
- संदीप कुमार आप सरकार में बर्खास्त होने वाले तीसरे मंत्री हैं। उनके पास एससी-एसटी मंत्रालय की भी जिम्मेदारी थी।
- पहले जून, 2015 में कानून मंत्री जितेंद्र तोमर पर फर्जी डिग्री का आरोप लगा था।
- इसके बाद अक्टूबर, 2015 में खाद्य आपूर्ति मंत्री हसीम अहमद खान पर करप्शन के आरोप लगे।
ऐसे चला घटनाक्रम
शाम 5.00 बजे: सीडी एक चैनल को मिली। सीडी के साथ चिट्ठी थी। इसमें लिखा था-'महोदय मुझे कुछ एक वीडियो कुछ फोटो मिले हैं। ये दिल्ली के मंत्री संदीप कुमार के हैं। इस पर उचित कानूनी कार्रवाई तुरंत की जाए।'
6.00 बजे:मंत्री से संपर्क किया गया तो वह अंडरग्राउंड हो गए। उनके दफ्तर से कहा गया कि संदीप बीमार मां से मिलने गांव गए हैं।
8.00 बजे:केजरीवाल को सीडी जानकारी दी गई। उनका पक्ष मांगा गया।
8.28 बजे:केजरीवाल ने ट्वीट कर दी सूचना।
10.00 बजे:सीडी न्यूज चैनल को पहुंचाने वाला ओम प्रकाश सामने आया। कहा कि सीडी तो 15 दिन पहले ही केजरीवाल को भेजी गई थी। उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। तब दो दिन पहले उपराज्यपाल तक भी पहुंचाई गई थी।
10.15 बजे :आप प्रवक्ता कुमार विश्वास ने कहा कि सीडी मिलने के आधे घंटे के अंदर मंत्री को बर्खास्त किया गया है। जल्द ही उनके खिलाफ बाकी जरूरी कार्रवाई भी की जाएगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top