Breaking News
Loading...

सोशल मिडिया पर रखेंगे यह सावधानी तो नहीं होगी कोई परेशानी

Image may contain: one or more people     फेसबुक अपने दोस्तों से जुडऩे का एक अच्छा माध्यम हैं। आज हर कोई इसका इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन सभी को कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है, नहीं तो आप किसी मुसीबत में भी फंस सकते हैं। कई बार फेक प्रोफाइल बनाकर लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाया जाता हैं तो लडकों को ब्लैकमेल किया जाता हैं। इसलिए किसी भी नई फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार करने से पहले हमेशा कुछ चीजों का ध्यान रखें।
    नई फ्रेंड रिक्वेस्ट की प्रोफाइल में कितने फोटो हैं वह चेक करना चाहिए। अगर अकाउंट में केवल एक ही तस्वीर हैं तो यह साफ हैं की अकाउंट फेक हैं।
    फोटो के अलावा फेसबुक स्टेटस, पोस्ट और कमेंट्स को भी खंघाले, अगर कई दिनों तक कोई अपडेट नहीं हैं तो यह समझिए की यह अकाउंट फेक हैं।
   अगर आपको फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने वाला शख्स अनियमित व्यक्तियों को अपने लिस्ट में जोड़ रहा हैं तो शायद यह अकाउंट फर्जी हैं।
     आप उस शख्स की फ्रेंड लिस्ट को भी देखें, अगर वह व्यक्ति के फ्रेंड लिस्ट में अपोजिट सेक्स के लोग बहुत ज्यादा हैं तो इस बात की अधिक संभावना हैं की यह फर्जी अकाउंट हैं।
    फ्रेंड लिस्ट के अलावा आप उस व्यक्ति के ‘अबाउट’ सेक्शन को भी ध्यान से देखे। इस सेक्शन में अगर स्कूल, कॉलेज काम की जगह, रहने का स्थान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई हैं तो इस बात को तय समझे की यह अकाउंट आपको फांसने के लिए बनाया गया हैं।
    आप फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने वाले व्यक्ति की जन्म तारीख को ध्यान से देखिए। अगर जन्म तारिख 1 जनवरी या 31 दिसंबर हैं तो शायद अकाउंट फर्जी हो सकता है। लड़कियों के फर्जी अकाउंट में उनका नंबर दिया होता हैं। अमूमन लडकियां कभी भी अपना नंबर इस तरह नहीं डालती।
   नई फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने वाले व्यक्ति की की रिसेंट वॉल पोस्ट पर ध्यान दीजिए। अगर आपको शक हो गया हैं की अकाउंट फेक हैं तो आप गूगल पर उसकी फोटो सर्च कीजिये। कई बार फेक फोटो गूगल से ली जाती हैं। शायद आपको जिसकी फोटो हैं उसका पता लग सकता हैं।