सलाउद्दीन ने उगला जहर, कश्मीर घाटी को बना दूंगा भारतीय सैनिकों की कब्रगाह

Translate News:
    मोस्ट वांटेड आतंकवादी और हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख सैयद सलाउद्दीन ने कश्मीर विवाद के किसी तरह के राजनीतिक समाधान में अड़ंगा डालने की कसम खाई है.
    उसने कश्मीरियों को सुसाइड बॉम्बर के तौर पर ट्रेनिंग देने की धमकी देते हुए कहा है कि वह कश्मीरियों को सुसाइड बॉमर्स बनाएगा, जो घाटी को 'भारतीय फौजों की कब्रगाह' बना देंगे.
    एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक सलाउद्दीन ने धमकी दी है कि वह इस लड़ाई को कश्मीर से बाहर ले जाएगा.
    आतंकी सलाउद्दीन का बयान केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के कश्मीर पहुंचने से ठीक एक दिन पहले आया है. सलाउद्दीन ने कहा कि हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर में आंदोलन महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच चुका है.
    उसने कहा कि ये कुर्बानियां व्यर्थ नहीं जाएंगी. वे बल प्रयोग द्वारा अलगाववादियों और आजादी की मांग करने वाले आंदोलन को और मजबूत करेंगे. उसने बातचीत को फालतू बताते हुए कहा है कि आतंकवाद के अलावा कश्मीर का कोई समाधान नहीं है. उसके मुताबिक कश्मीरी नेतृत्व, लोगों और मुजाहिदीन को जान लेना चाहिए कि कश्मीर मसले का कोई औपचारिक, शांतिपूर्ण रास्ता नहीं है और वहां उद्देश्यपूर्ण सशस्त्र संघर्ष छेड़ने के सिवा कोई विकल्प नहीं है.
   सलाउद्दीन ने कहा कि जब तक भारत कश्मीर को एक विवादित जगह नहीं मानता तब तक बातचीत का सवाल ही नहीं उठता. साथ ही उसने कश्मीर में चुनावी प्रक्रिया को धोखा करार देते कहा कि मेरे हथियार उठाने का प्रमुख कारण जम्मू और कश्मीर में धांधली वाले चुनाव करवाना है. उसने यह भी दावा किया कि पूरा कश्मीर अलगाववादी नेताओं के साथ है.
   उल्लेखनीय है कि आठ जुलाई को हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी के सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे जाने के बाद से घाटी में अशांति फैली हुई है.

Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top