एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से हरा
दिया। इंडिया की ओर से प्रदीप मोर ने पहला और रूपिंदर सिंह ने दूसरा और
रमनदीप सिंह ने तीसरा गोल किया। ट्रॉफी में ये भारत की दूसरी जीत है जबकि
एक मैच ड्रा रहा है। पाकिस्तान को अब तक दोनों मैच में हार का सामना करना
पड़ा है।मैच से पहले न्यूज एजेंसी ने पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के एक बड़े अफसर से मैच के बारे में बात की। अफसर ने कहा, “दोनों देशों के बीच फिलहाल हर मुद्दे पर तनाव है। इसलिए हमने अपने प्लेयर्स से कहा है कि वो खुद को बिल्कुल शांत रखें। फिर चाहे मैच का नतीजा जो भी आए।”
पाकिस्तान के इस अफसर ने कहा कि 2014 में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान
दोनों देशों की टीमों में जो तनाव हुआ था, उसके बाद वो इंडियन हॉकी बोर्ड
से कोई टकराव नहीं चाहते। पाकिस्तान के कप्तान और सबसे सीनियर
प्लेयर मोहम्मद इमरान इस मैच में नहीं खेलेंगे। उनको टेक्निकल प्रॉब्लम की
वजह से मलेशिया का वीजा नहीं मिल पाया था। हैरानी की बात ये है कि फेडरेशन
ने इमरान के खिलाफ ही जांच कमेटी बना दी।
भारत ने अपने पहले मैच में जापान को 10-2 से हराया था। जबकि पाकिस्तान मलेशिया के खिलाफ 4-2 से हार गया था। भारत ने पाकिस्तान को हराकर 2011 में यह चैंपियनशिप जीती थी। पाकिस्तान ने भारत को 2012 में हराकर खिताब अपने नाम किया। 2013 में भी पाकिस्तान ने ही ट्रॉफी जीती। इसके बाद दो साल तक यह चैंपियनशिप नहीं हुई। भारत के कप्तान सीनियर गोलकीपर पीआर श्रीजेश हैं। रूपेंद्र पाल सिंह ने जापान के खिलाफ अकेले छह गोल किए थे।