2,000 रुपये के जाली नोट के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, छापे में चार लाख से अधिक रुपये जब्त

0
Translate News:

Image may contain: one or more people    ओडिशा में 2,000 रुपये के जाली नोट का इस्तेमाल करने की कोशिश करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया जबकि एक अन्य मामले में 2,000 रुपये के नये नोटों की 4.8 लाख रुपये से अधिक राशि जब्त की गई.
     एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि झारसुगुडा के मधुसुदन मेहर को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह सुनारीमुंडा में एक पेट्रोल पंप पर जाली नोट को चलाने की कोशिश कर रहा था.
    पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने उसे पुलिस को सौंप दिया. झारसुगुडा के उप-प्रभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ), बिजय नंदा ने बताया, ‘‘वह नोट 2,000 रुपये के असली नोट की रंगीन फोटोकॉपी थी. झारसुगुडा पुलिस थाने में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.’’
     इस बीच बोलानगीर जिले में पुलिस ने प्रवासी मजदूरों को काम पर लगाने वाले एक एजेंट के घर से 12 लाख रुपये से अधिक राशि जब्त की. वह एजेंट ‘ददन सरदार’ के नाम से जाना जाता है और उसके पास से जब्त की राशि में से 4.8 लाख रुपये से अधिक की राशि 2,000 के नये नोटों की थी.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top