Amazon कनाडा बेच रहा तिरंगा डोरमैट, सुषमा ने दी कड़ी चेतावनी

0
Translate News:
     विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कनाडा में ऐमजॉन की साइट पर भारतीय तिरंगे के रूप में डोरमैट बेचने की घटना पर संज्ञान लेते हुए ऐमजॉन कनाडा से तुंरत इसकी बिक्री रोकने और बिना शर्त माफी मांगने को कहा है।
     सुषमा ने ट्वीट कर कहा कि ऐमजॉन को तुरंत हमारे तिरंगे का अपमान करने वाले सभी उत्पादों को हटाना चाहिए। सुषमा ने ट्वीट में कहा, 'अगर ऐसा तत्काल नहीं किया जाता है तो हम किसी भी ऐमजॉन अधिकारियों को वीजा नहीं देंगे और पहले से जारी वीजा को भी रोक लिया जाएगा।
    अतुल भोबे नाम के एक शख्स ने सुषमा को ट्वीट करते हुए कनाडा में बिक रहे इस डोरमैट के बारे में जानकारी दी थी और विदेश मंत्री से तुरंत इस मामले में कार्रवाई करने का आग्रह किया था।
     सुषमा ने ट्वीट कर इसे अस्वीकार्य बताते हुए कनाडा में भारतीय हाई कमीशन से इस मामले को तुरंत ऐमजॉन कनाडा के शीर्ष स्तर के अधिकारियों से उठाने का निर्देश दिया है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top