Breaking News
Loading...

NDA राज में हुआ पांच हजार करोड़ का घोटाला

0
PNB Scam : सीबीआई की दूसरी FIR से बड़ा खुलासा   
    दो दिन पहले तक पंजाब नेशनल बैंक में हुए देश के सबसे बड़े घोटाले का ठीकरा यूपीए पर फोड़ने वाली बीजेपी के लिए अब जवाब देना मुश्किल होने लगा है. CBI की दूसरी FIR में बड़ा खुलासा हुआ है. इस FIR में NDA के राज में 4886 करोड़ के बैंक घोटाले की बात सामने आई है. सीबीआई के अधिकारियों ने बताया है कि गीतांजलि कंपनी समूह के लिए जारी किए गए करीब 4,886 करोड़ रुपये के शेष 150 साखपत्र दूसरी FIR का हिस्सा हैं. यह दूसरी एफआईआर चोकसी और उसकी कंपनियां गीतांजलि जेम्स, नक्षत्र ब्रांड्स और गिली के खिलाफ कल दर्ज की गई थी. अधिकारियों ने बताया कि ये सभी साखपत्र वर्ष 2017-18 के दौरान जारी किए गए हैं.
     बता दें कि पहली FIR में करीब 280 करोड़ रुपये के फर्जी लेन-देन के आठ मामले दर्ज हैं लेकिन बैंक से आगे प्राप्त हुई शिकायतों के आधार पर सीबीआई ने कहा है कि पहली FIR में अब करीब 6,498 करोड़ रुपये की राशि की जांच की जाएगी जो शेट्टी और खराट द्वारा कथित तौर पर फर्जी तरीके से 150 साख पत्र (लेओयू) जारी करने से जुड़ी है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)