अगर अपराधी गोली चलाएंगे तो हमारे पुलिसकर्मी हाथ बांधे खड़े नहीं रहेंगे: मुख्यमंत्री

0
Translate News:
Image may contain: 1 person, phone and closeup
      उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल को एक साल पूरा होने वाला है. इस मौके पर एक न्यूज चैनल ने उनसे बात करते हुए राज्य में अपराधियों के खिलाफ हो रहे एनकाउंटर के बारे में सवाल पूछा तो उनका कहना था कि अगर अपराधी गोली चलाएंगे तो हमारे पुलिसकर्मी हाथ बांधे खड़े नहीं रहेंगे.
      राज्य में होने वाले एनकाउंटरों पर सवाल उठाने पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'क्या आपको लगता है राज्य में हुए सभीएनकाउंटर फर्जी हैं? राज्य में साढ़े 1200 से अधिक एनकाउंटर हुए हैं, इनमें से किसी एक को भी आप फर्जी साबित करके दिखाएं. उन्होंने कहा कि अगर सामने से गोली चल रही है तो पुलिस को पूरा अधिकार है कि वो गोली का जवाब गोली से दे.'
      उत्तर प्रदेश के बारे में बात करते हुए योगी ने कहा कि समाज है तो अपराध तो होंगे ही लेकिन मार्च 2017 से अब तक अपराधों में कमी आई है. उन्होंने कहा कि कानून के दायरे के अंदर कोई भी व्यक्ति रहेगा तो उसे सुरक्षा प्रदान की जाएगी, लेकिन कोई कानून को हाथ में लेगा तो कानून अपना काम करेगा.
     बता दें कि 19 मार्च को योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल को एक साल पूरा हो रहा है, पहला साल पूरा होने से पहले राज्य में हुए लोकसभा उपचुनावों में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था. योगी आदित्यनाथकी गोरखपुर सीट और राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या की फूलपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की. जिसके बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि अतिआत्मविश्वास के बाद ऐसे नतीजे स्वभाविक हैं।


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top