इधर हम अच्छे दिनों का इंतज़ार करते रह गए और उधर विजय माल्या कर रहे है तीसरी शादी
Headline News
Loading...

Ads Area

इधर हम अच्छे दिनों का इंतज़ार करते रह गए और उधर विजय माल्या कर रहे है तीसरी शादी

    शराब कारोबारी विजय माल्या तीसरी शादी की तैयारी में हैं। कहा जा रहा है कि विजय माल्या किंगफिशर एयरलाइन्स की पूर्व होस्टेस और पिछले तीन सालों से साथ रह रहीं पिंकी लालवानी से शादी करेंगे। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पिंकी लालवानी एयरलाइन्स की एयरहोस्टेस रहने से लेकर किंगफिशर के ऐड भी काम कर चुकी हैं। खबरों की मानें तो विजय माल्या की पिंकी से मुलाकात साल 2011 में हुई थी। इसके बाद विजय माल्या ने पिंकी को जॉब का ऑफर दिया था। एयरलाइन्स में एयर होस्टेस बनने के बाद पिंकी और विजय में दोस्ती हो गई। समय के साथ दोनों की दोस्ती रिलेशनशिप में तब्दील हो गई थी।
     विजय माल्या की पहली शादी समीरा तय्यबजी के साथ हुई थी। विजय माल्या ने साल 1993 में दूसरी शादी अपने बचपन की दोस्त रेखा माल्या से की थी। रेखा अभी भी कानूनी रूप से विजय की पत्नी हैं। विजय माल्या को पिछली शादियों से तीन बच्चे भी हैं। एक बेटा सिद्धार्थ माल्या और दो बेटियां लिएना और तान्या हैं। माल्या से पहले भी रेखा की दो शादियां हुई थीं। रेखा के कबीर और लैला नाम के दो बच्चे भी हैं। हालांकि, रेखा से शादी के बाद विजय ने लैला को अडॉप्ट कर लिया था।
     एक रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में पिंकी और विजय ने अपनी डेटिंग की तीसरी सालगिरह भी सेलिब्रेट की थी। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिंकी लालवानी को हाल ही में माल्या की मां के साथ भी स्पॉट किया गया था। इसके साथ ही पिंकी के विजय के परिवार के साथ अच्छे संबंध भी हैं। पिंकी विजय के साथ उनके हर मुश्किल दौर में साथ खड़ी रहीं। यहां तक कि बैंक स्कैंडल के दौरान भी पिंकी ने विजय का साथ नहीं छोड़ा।

Post a Comment

0 Comments