परिवार बढ़ाने के लिए गर्मियां सबसे बेहतर : रिपोर्ट

0
Translate News:
     नई दिल्ली।। अगर आप अपना परिवार बढ़ाने के बारे में विचार कर रहे हैं तो इसके लिए गर्मियोंं का मौसम सबसे ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता हैं। हाल ही में हुए एक सर्वे के मुताबिक किसी भी पुरुष के बाप बनने के लिए गर्मी सबसे अच्छा मौसम है। इस सर्वे के अनुसार गर्मियोंं में पुरूषों की स्पर्म में ज्यादा बढोतरी होती है। 
    एक खबर के मुताबिक इस शोध में पाया गया है कि साल के बीच जुलाई और अगस्त के महीने में पुरूषों की स्पर्म सबसे ज्यादा एक्टिव होती हैं। 11 सालों से पुरूषों के शुक्राणु प्रजनन समस्याओं का अध्ययन कर रहे शोधकर्ताओं का कहना है कि वर्ष के बीच के महीनों में स्पर्म सबसे ज्यादा सक्रिय होती हैं। इस अध्ययन में 5 हजार पुरुषें को शामिल किया गया। लगातार 12 महीने से प्रयास करने पर भी गर्भधारण न करने को इनफर्टलिटी कहते हैं। जो हर बढती उम्र वाले कपल की समस्या है। जिसमें ज्यादातर मामले पुरूष इनफर्टलिटी के ही होते हैं जिसका कारण शुक्राणु की घटिया गतिशीलता है।
    शुक्राणु की गुणवत्ता में मौसम के योगदान के बारे में जानने के लिए किए गए इस अध्ययन में भाग लेने वाले 5,188 पुरुषों के आंकडों का विश्लेषण किया गया है। जिसमें पाया गया कि स्पर्म की गतिशीलता सर्दियों में घट जाती है जबकि गर्मियोंं में यह बहुत बढ जाती है। इतना ही नहीं इस सर्वे में यह भी पाया गया कि 63 प्रतिशत पुरूष गर्मियोंं में जबकि 47 प्रतिशत सॢदयों में बाप बनते है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top