फरीदाबाद।। सरकार द्वारा बनाई जा रही सडक़ों की गुणवता को लेकर पहले से ही सवाल उठ रहे है। ताजा उदाहरण गांव जुन्हैडा में सामने आया है। जहां चार माह से बन रही इंटरलाकिंग टाइल सडक़ मात्र एक ही दिन में एक गाडी के चलने से टूट गई। गांव वालों ने इस मामलें ठेकेदार और विधायक की मिलिभगत का आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि ठेकेदार विधायक का ही समर्थक है और टाइलें भी उसकी अपनी कम्पनी की ही है, जो बेहद घटिया स्तर की है। इसकी शिकायत उन्होने जेई से लेकर बीडीओं तक से की है। लेकिन अभी तब कोई समाधान नहीं हो पाया है। दिखाई दे रही यह गांव जुन्हैडा की इन्टर लाकिंग सडक़ है, जो ग्रामीणों के काफी इंतजार के बाद बनी है। लेकिन यह भ्र्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। सडक़ निमार्ण के बाद ही एक गाड़ी चलने से टूट गई और टाइलें बिखर गई। ग्रामीणों का कहना है कि सडक़ निमार्ण में न तो मिट्टी का समतल किया गया है और उस पर कोई मसाला डाला गया। भूडा रेत में मात्र घटिया किस्म की टाइलें लगाकर पूरे बजट को भेंट चढा दिया गया। निमार्ण में बरती गई लापरवाही और भ्रष्टाचार का खामियाजा ग्रामीण उठा रहे है। इसकी शिकायत संबंधिक अधिकारियों को की गई है। लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई है।
