डायमंड पावर कंपनी का 2654 करोड़ का एक और बड़ा घोटाला !!

0
Translate News:
     मोदी जी जिसके हाथ पकड़े खड़े मुस्कुरा रहे हैं उनका नाम है अमित भटनागर, ये गुजरात के वडोदरा की मैसर्स डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं जिसने देश की बैंकों को 2,654 करोड़ रुपए की चपत लगा दी है !
    कल सीबीआई ने 2,654 करोड़ रुपए के बैंक कर्ज घोटाले में गुरुवार को गुजरात के वडोदरा की बिजली के केबल और उपकरण निर्माता कंपनी मैसर्स डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही कंपनी के डायरेक्टरों के दफ्तर, घर और अन्य कई ठिकानों पर छापेमारी की।
    सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी के प्रमुख एवं डायरेक्टर एसएन भटनागर, अमित भटनागर और सुमित भटनागर के गोरवा स्थित कारपोरेट कार्यालय तथा समलाया के फैक्ट्री और आवास आदि पर छापेमारी की गई।
    कंपनी ने अपने कारोबार और बिक्री के बारे में गलत जानकारी देकर 11 बैंकों और 8 अन्य वित्तीय कंपनियों के गठजोड़ से 2,654 करोड़ रुपए का कर्ज ले लिया था।
    बताया जा रहा है कि इस मामले में कई बैंक कर्मियों की भी मिलीभगत थी। कंपनी ने रिजर्व बैंक की ओर से इसे काली सूची में डाले जाने के बावजूद बैंकों से इतनी मोटी रकम बतौर कर्ज हासिल कर ली थी।
     कंपनी ने हाल में राष्ट्रीय कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में दिवालिया अर्जी दी थी। ट्रिब्यूनल ने इसकी परिसंपत्तियों को बेचने पर रोक लगाते हुए एक प्रशासक की नियुक्ति की थी। ये हर हज़ारों करोड़ के घोटाले का रिश्ता गुजरात ओर डाॅयमंड से ही क्यों निकल रहा है ?

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top