सीहोर।। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले से एक अनोखा ही मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक जिले की एक निजी फाइनेंस कंपनी में कैशियर के पद पर काम कर रहे एक युवक ने अपनी प्रेमिका को रिझाने के लिए 6 लाख 74 हजार गबन कर डाला. लेकिन, जब प्रेमिका ने उसके साथ शादी करने से इनकार कर दिया तो उसने 5 लाख रुपयों में आग लगा दी. इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने जले हुए 5 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं. जिसके बाद कैशियर को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके अलावा युवक के पास से 46 हजार रुपये नकद और 1 लाख 28 हजार रुपये लॉकर से बरामद किए गए हैं.
कंपनी के पैसे लेकर हो गया था फरार
नसरुल्लागंज पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक तहसील मुख्यालय स्थित स्पन्दना स्फूर्ति फायनेंस कम्पनी में प्राइवेट फायनेंस किया जाता है. गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया युवक कंपनी में कैशियर के पद पर काम कर रहा था. युवक का नाम जितेंद्र बताया जा रहा है. वह चौकड़ी तहसील खिरकिया जिला हरदा का निवासी है. उसके पिता का नाम गब्बू सिंह गोयल था. जानकारी के मुताबिक कैशियर के पास ही दफ्तर की चाबी भी रहती थी. पुलिस के मुताबिक 17-18 अप्रैल की रात को कैशियर कंपनी की तिजोरी से 6 लाख 74 हजार रुपए निकाल कर ले भागा था.