RGHS योजना पर कुठाराघात के खिलाफ राज्यभर में कर्मचारियो ने जलाया चिकित्सा मंत्री का पुतला

0
  जयपुर/राजस्थान।। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने आरजीएचएस योजना मे इलाज बंद होने एवं योजना को इंश्योरेंस मोड़ पर देने के विरोध में मंगलवार 12 मई को राज्य के समस्त जिला मुख्यालयों पर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करते हुए चिकित्सा मंत्री का पुतला दहन किया गया। 
  महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष महावीर शर्मा तथा महामंत्री महावीर सिहाग ने बताया कि राज्य सरकार आरजीएचएस योजना में खर्च बढ़ाने के नाम पर इस योजना को इंश्योरेंस मोड पर देना चाह रही है वहीं दूसरी ओर विभिन्न निजी चिकित्सा संस्थान अपने 2200 करोड रुपए बकाया होने के नाम पर कर्मचारियों का इलाज नहीं कर रहे हैं।
  प्रदेश में 25 मार्च से दवाइयां बंद है तथा 14 अप्रैल से निजी चिकित्सालय द्वारा आईपीडी तथा अन्य इलाज भी पूरी तरह बंद कर दिया गया हैl जिसके कारण प्रदेश के हजारों कर्मचारी जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित है वह अपने जेब से पैसा खर्च कर इलाज करने को विवश है, पिछले एक माह में लगभग 200 करोड रुपए कर्मचारियों की जेब से खर्च हो चुके हैं।
आरजीएचएस योजना में दवाइयाँ 25 मार्च से बंद
  महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य के कर्मचारी आरजीएचएस योजना के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। महासंघ के जयपुर जिला अध्यक्ष महेंद्र तिवारी एवं जिला मंत्री रतन प्रजापत ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों के चिकित्सा अधिकारो के लिए वरदान रूपी आरजीएचएस योजना पर शासन एवं सरकार द्वारा निरंतर हमले किए जा रहे हैं l कुछ भ्रष्ट निजी चिकित्सा संस्थानों के द्वारा की जा रही सरकारी धन की लूट पर अंकुश लगाने में विफल चिकित्सा विभाग कर्मचारियों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं में कटौती करने एवं इस योजना को इंश्योरेंस मोड पर देने को आमादा है । इन सब परिस्थितियों के दृष्टिगत RGHS योजना की सुरक्षा तथा संवेदनहीन सरकार की निद्रा खोलने के लिए महासंघ के द्वारा प्रदेश व्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया गया है l कर्मचारियों के चिकित्सा संबंधी हित एवं अधिकारों की सुरक्षा के लिए आंदोलन के महत्वपूर्ण चरण में आज प्रत्येक जिला मुख्यालय पर चिकित्सा मंत्री का पुतला दहन किया गया । इसी क्रम में 15 मई से 25 मई तक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री का प्रत्येक राजकीय दौरे के दौरान महासंघ द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, 28 मई, 2026 को राजधानी जयपुर में माननीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री का घेराव किया जाएगा और विशाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
  जयपुर जिले में जिला अध्यक्ष महेंद्र तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ो कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पर चिकित्सा मंत्री का पुतला दहन किया।
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top