बीजेपी विधायक पर रेप का आरोप, सीएम आवास के बाहर आत्‍महत्‍या की कोशिश

0
Translate News:
    लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के बाहर एक महिला ने परिवार के साथ खुदकुशी करने की कोशिश की. पीड़ित महिला ने उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. महिला ने कहा कि विधायक और उसके साथियों ने उसके साथ दुष्‍कर्म किया है. हालांकि महिला को आत्महत्या की कोशिश करने पर किसी तरह पकड़ लिया गया.
      सीएम योगी के आवास के बाहर एक महिला परिवार संग पहुंची. गेट के पास मौजूद पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते कि इतने में सभी आत्मदाह का प्रयास करने लगे. पुलिस ने किसी तरह सभी को काबू में किया और उन्हें गौतमपल्ली थाने लेकर पहुंची.
    पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उन्नाव के भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उसके साथियों उसके साथ दुष्कर्म किया और अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई. न्याय न मिलने से आहत होकर वह परिवार संग आत्मदाह के लिए मजबूर हुई.
    पुलिस के काफी समझाने के बाद भी परिवार शांत नहीं हुआ और गौतमपल्ली थाने में ही धरने पर बैठ गया है. पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है. मामला सामने आने के बाद लखनऊ में बैठे अधिकारियों ने उन्नाव के एसपी से जांच के बाद सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिए है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top