भाजपा के मंत्री का विवादित बोल, कहा- मैं हूं यूपी का सबसे बड़ा गुंडा

0
Translate News:
     भाजपा की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने यूपी के बलिया में एक विवादित बयान देते हुए कहा है कि यूपी में मैं ही सबसे बड़ा गुंडा हूं. उन्होंने बीजेपी में भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी बात सीएम नहीं मानते इसलिए मुझे दिल्ली जाना पड़ता है. राजभर ने भाजपा के दो बड़े नेताओं पर बोलते हुए कहा, महेंद्र नाथ पाण्डेय और नितिन गडकरी जैसे लोगों को शिक्षा चयन बोर्ड में रखा गया. वहीं योगी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अधिकारी सीएम को गलत रिपोर्ट दे रहे हैं. उन्होंने साफतौर पर संकेत दिया कि 10 अप्रैल को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद बीजेपी के साथ गठबंधन पर हमारी पार्टी विचार करेगी.
    मौजूदा केंद्र और राज्य सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि आज सिर काटने वाला साफ बच जा रहा है. वहीं हिरण का शिकार करने वाले को सजा हो रही है. सिस्टम पर सवाल खड़ा करने वाले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ने बड़ा बयान यूपी के चुने हुए बीजेपी विधायकों पर दिया. राजभर ने कहा कि जनता द्वारा चुने गए 325 विधायक नालायक साबित हुए हैं. सीएम उन्ही के बीच का होना चाहिए.
    बता दें कि ओपी राजभर अक्सर बीजेपी की लाइन से हटकर बयान देते हैं. साथ ही वो यूपी सरकार की आलोचना भी करते रहे हैं. ऐसे में एक बार फिर उन्होंने बीजेपी की लाइन से हटकर बयान दिया है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top