Breaking News
Loading...

आंदोलन को उग्र रूप देने में आरएसएस का हाथ - कांग्रेस

    पलवल।। दलित समाज के प्रति जो भाजपा के मन में मैल भरा हुआ था वह एससीएसटी एक्ट में हुए संशोधन के खिलाफ दो अप्रैल को हुए प्रदर्शन में उजागर हो गई। उक्त बातें पलवल से कांग्रेस के विधायक करण सिंह दलाल ने कांग्रेस के दलित समाज के समर्थन में आयोजित जिला स्तरीय धरने के दौरान कही।
    दलाल ने कहा कि दलित समाज के लोग अपनी मांग को लेकर दो अप्रैल को शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से केंद्र सरकार व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने गए थे। लेकिन उनका यह शांतिपूर्वक प्रदर्शन कुछ आरएसएस के लोगों को नहीं पचा और इसमें घुसकर इसे उग्र करा दिया। दलाल ने कहा कि दलित समाज के जिन लोगों के खिलाफ झूठे मुकदमें दर्ज हुए है उन्हें वापस लिया जाए व जेलों में बंद दलित युवाओं को रिहा कराया जाए। होडल से कांग्रेस के विधायक उदयभान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह दलित समाज के साथ, किसी भी किमत पर दलितों के साथ अत्याचार नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि दस अप्रैल को भारत बंद की अफवाह फैलाई जा रही है, यह भी भाजपा की चाल है, हमें जातिवाद में बांटने का काम किया जा रहा है, जबकि अब देश की जनता भाजपा के मनसूबों को भाप चुकी है, वह जातिवाद में बटने वाली नहीं है। कांग्रेस नेता राधा नरुला ने कहा कि दलित समाज के प्रदर्शन के दौरान जो आगजनी व पत्थराव कर दंगों को भडक़ाया गया यह सभी आरएसएस के लोगों की साजिस है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर तो दलित समाज के लोगों ने सीडी तक मुहैया करा दी हैं, दंगे भडक़ाने, इसकी जांच कर साफ किया जाए की दंगा भडक़ाने में किसका हाथ था। कांग्रेस दलित समाज की हर लड़ाई लड़ेगी और हमेशा उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी नजर आएगी। धरने को कांग्रेस नेती हरेंद्र पाल राणा, इंद्र दलाल, आमीर खान, भूदेव तेवतिया, संतराम मेघवाल, देवेश, सुरेश, दिनेश भारद्वाज सहित अन्य ने संबोधित किया।