शहीद जवान की पत्नी बिलखते हुए बोली- ‘मेरे पति की मौत के लिए मोदी जिम्मेदार…

0
Translate News:
क्यों रोकी सीजफायर ?
    रांची 18 मई 2018 पाक की तरफ से हुई गोलीबारी में झारखंड का एक वीर सपूत शहीद हो गया। सुबह जम्मू-कश्मीर के आरएसपुरा और अरनिया सेक्टर में हुई गोलीबारी में शहीद बीएसएफ जवान सीताराम उपाध्याय झारखंड के गिरिडीह का रहने वाला था। अपने पति की शहादत के लिए पत्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार बताया है। पत्नी ने एकतरफा संघर्ष विराम के फैसले पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मेरे पति की मौत के लिए जिम्मेदार हैं.
     शहीद की पत्नी रश्मि ने कहा कि एक तरफ पाकिस्तान लगातार हमारे लोगों पर हमले कर रहा है, वहीं मोदी सरकार ने रमजान को देखते हुए जम्मू कश्मीर में सीजफायर की घोषणा कर दी है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार दिखावे के लिए फायरिंग करवा रही है. शहीद सीताराम उपाध्याय गिरिडीह जिले के उग्रवाद प्रभावित पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज के रहनेवाले थे. उनके पिता ब्रजनंदन उपाध्याय यहां काफी दिनों से निवास कर रहे हैं. सीताराम उपाध्याय की शहादत की खबर सबसे पहले उनकी पत्नी को मिली, फिर सीताराम के भाई सोनू उपाध्याय को जानकारी दी गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद शहीद के गांव में मातम पसर गया जबकि घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. शहीद के भाई का कहना है कि सरकार पाकिस्तान पर हमला करे.
    सीतराम उपाध्याय बीते 2 मई को अपने बेटे का मुंडन संस्कार करवा कर ड्यूटी पर लौटे थे. उन्होंने जुलाई में फिर से आने की बात कही थी. शहीद सीताराम के दो बच्चे हैं. उनकी बेटी की उम्र तीन साल है और बेटा महज एक साल का है. शहीद सीताराम साल 2011 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे और उनकी शादी 2014 में हुई थी.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top