अभी तो पुतला ही गोदा है, वक्त आने पर हकीकत में भी नकवी के साथ ऐसा ही करेंगे - गोविंद पराशर
Headline News
Loading...

Ads Area

अभी तो पुतला ही गोदा है, वक्त आने पर हकीकत में भी नकवी के साथ ऐसा ही करेंगे - गोविंद पराशर

बीजेपी साफ करे की राम मंदिर बनाएंगे या नहीं
मुख्तार अब्बास नकवी के खिलाफ रोड पर उतरा हिंदूवादी संगठन, तलवारों से पुतला गोदा और दी ये धमकी
    नई दिल्ली।। 2019 चुनाव को विकास के मुद्दे पर लडने की बात कहकर मुख्तार अब्बास नक़वी बुरे फँसते हुए नज़र आ रहे हैं, पहले साध्वी प्राची ने इन पर तीखे हमले बोले थे और उनकी आलोचना करी थी।
    अब हिंदूवादी संगठन ने सड़कों पर उतर कर भाजपा के कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के खिलाफ  मोर्चा खोल दिया है। उनकी नाराजगी इस कदर है कि आगरा में मंत्री के पुतले को तलवार से गोदकर जलाते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग कर दी है।
   दरअसल हिंदूवादी संगठन ‘हिंदू ही आगे’ के आगरा महानगर अध्यक्ष गोविंद पराशर का कहना है कि मुख्तार अब्बास नकवी ने ‘अयोध्या की जमीन न राम की न मंदिर की’ कहकर समस्त हिंदुओं की आस्था को ठेंस पहुंचाई है।
     पराशर ने कहा कि जब राम के लिए देश में जगह नहीं तो नकवी के लिए भी नहीं है। हमारे संगठन ने आज तलवार से उनका पुतला गोदा है, वक्त आने पर हकीकत में भी नकवी के साथ ऐसा ही करेंगे।
    बीजेपी को साफ करे की राम मंदिर बनाएंगे या नहीं। बीजेपी को हिंदुओं ने वोट करके जिताया है। किसी मुसलमान ने वोट नहीं किया है। ऐसे में मुख्तार अब्बास नकवी कौन होते हैं, ऐसा बयान देने वाले।
   धमकी भरे लहजे में कहा कि यदि नकवी ने माफी नहीं मांगी तो पूरे देश में उनके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। भाजपा उन पर तत्कालीन कार्रवाई करे नहीं तो भाजपा को 2019 में सबक सिखाएंगे।

Post a Comment

0 Comments