8 दरिंदे, एक लाचार गर्भवती बकरी का बलात्कार, सदमे से हुई बकरी की मौत

0
Translate News:
    भारत में अब महिलाएं ही नहीं पशु भी सुरक्षित नहीं हैं. ऐसा ही एक शर्मनाक मामला हरियाणा के मेवात में सामने आया है, जहां हवस के दरिंदे बन चुके 8 लोगों ने एक गर्भवती बकरी के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया. घटना के कुछ देर बाद बकरी ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. 
    असलु नाम के एक आदमी ने अपनी बकरी से गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस के अनुसार  25 जुलाई को 8 लोगों ने गर्भवती बकरी के साथ गैंगरेप किया है. 8 में से 5 लोगों की पहचान अभीतक नहीं हो पाई है. नगीना पुलिस स्टेशन के इंचार्ज राजबीर सिंह के अनुसार सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं . जिन तीन लोगों को नम्जाद अभियुक्त बनाया गया है उनके नाम सावाकर, हारुन और जफर हैं. 
       यह शर्मनाक वारदात हरियाणा राज्य के मेवात के मरोड़ा गांव की है. जहां 8 लोगों ने हैवानियत दिखाते हुए बकरी के साथ अप्राकृतिक तौर पर इस गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. मामले की भनक लगते ही ग्रामीणों ने गैंगरेप के तीन आरोपियों को पकड़ कर उनकी धुनाई कर दी. हालांकि भीड़ ने बाद में तीनों को पुलिस के हवाले करने के बजाय छोड़ भी दिया.
    दरअसल, 25 जुलाई की रात को जुए और शराब के आदि 8 लड़के बकरी को एक सुनसान जगह पर ले गए और बकरी के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म कर डाला. इस हैवानियत को बेजुबान जानवर बर्दाश्त नहीं कर पाई और 26 जुलाई को बकरी ने दम तोड़ दिया. मालिक की मानें तो बकरी 2 माह की गर्भवती थी.
     पुलिस ने बकरी मालिक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है. अब बकरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद ही सारी स्थिति साफ हो पाएगी. हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. 
    बहरहाल, बकरी मालिक ने नगीना थाना में 8 लोगों के खिलाफ अप्राकृतिक सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने मामले में IPC के सेक्शन 34, 377 और 429, प्रिवेंशन ऑफ क्रूएल्टी टू एनीमल एक्ट 1960 के सेक्शन 11(1)(a) और (I) के तहत मामला दर्ज किया है.आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.पुलिस का कहना है कि हरियाणा में जानवरों के साथ गैंगरेप के मामले पहले भी सूबे में दर्ज हो चुके हैं. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top