महिला से गैंगरेप, मोबाइल पर वीडियो देख चौंका पति, फिर मचा हंगामा
Headline News
Loading...

Ads Area

महिला से गैंगरेप, मोबाइल पर वीडियो देख चौंका पति, फिर मचा हंगामा

    कानवन थाना क्षेत्र के गांव मनासा में एक 24 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रिश्तेदारों ने ही महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। गांव मनासा में एक महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
     पति ने मोबाइल पर वीडियो देखा तो वह दंग रह गया। इसके बाद वह तुरंत पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना दो माह पूर्व 21 मई की है। 
     गुरुवार को थाने में महिला ने रिपोर्ट लिखाई कि 21 मई को सुबह 8 बजे आरोपित नागेश्वर निवासी अजंदा थाना बडऩगर जिला उज्जैन, अजय निवासी पचलाना थाना नौगांवा जिला धार तथा महेश निवासी सामगी जिला देवास घर में घुसे और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपित उसके रिश्तेदार ही है। उन्होंने दुष्कर्म के दौरान वीडियो भी बना लिया। जाते-जाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। इज्जत और बच्चे की जान की खातिर महिला चुप रही। आरोपितों ने वीडियो पीडि़ता के मोबाइल पर भेज दिया। 
    पीडि़ता ने हिम्मत कर वीडियो अपने पति को दिखाया। वीडियो देख पति दंग रह गया। उसने पत्नी से पूरा घटनाक्रम पूछा। इसके बाद दोनों पुलिस के पास गए और केस दर्ज करवाया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments