Breaking News
Loading...

जब तक मोटरसाईकल में पेट्रोल चलेगा तब तक मेरे शरीर में जान रहेगी, और फिर चाकू से ...

     कोटा/राजस्थान।। राजस्थान के कोटा में रामगंजमंडी के जुल्मी कस्बे से एक चौका देने वाला वीडियो सामने आया है जिसमे कस्बे के बेरवा मोहल्ले के ओमप्रकाश नाम के युवक ने अपनी मोटरसायकल को स्टार्ट कर फिल्मी अंदाज में अपनी गर्दन पर चाकू रख कर ऐलान कर दिया की जब तक इस मोटर सायकल में पेट्रोल रहेगा तब तक उसकी सांस चलेगी जैसे ही बाइक में पेट्रोल खत्म होगा वो अपना गला चाकू से काट कर जान दे देगा। 
    पिक्चर यही खत्म नही होती घटनाक्रम को और हैरतअंगेज बनाने के लिए इस सिरफिरे ने बाइक में पेट्रोल जल्दी कम हो इसके लिए उसने बाइक को तेज एक्सीलेटर पर रखा, जिससे बाइक में जल्दी से पेट्रोल खत्म हो जाये और वह अपनी जान दे सके। 
    वह इस नाटक की सूचना पर सादी वर्दी में पुलिस के जवान मोके पर पहुचे व समझाइश की पर वो सिरफिरा नही माना। पुलिस के मुताबिक दरअसल युवक का अपनी पत्नी से झगड़ा होने के बाद युवक ने यह कदम उठाया था। तमाम समझाइश के बाद भी जब युवक नही माना तो पुलिस उसकी पत्नी को मोके पर ले आई, पत्नी की समझाइश के बाद युवक माना पर तब तक युवक के गले मे घाव हो चुका था। पुलिस ने युवक को जख्मी हालत में झालावाड़ अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसका उपचार जारी है।