शर्मनाक : भाई ने बहन को बीयर पिलाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

0
Translate News:
Image may contain: 3 people, people standing
     ग्रेटर नोएडा।। जेवर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी से रिश्ते में भाई लगने वाले युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने पहले बहन को बीयर पिलाई और इसके बाद जंगल में दुष्कर्म किया। आरोपित किशोरी को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा कर साथ ले गया था। दो दिन तक पीड़िता नशे में रही, होश आने पर उसने मामले की आपबीती पुलिस को सुनाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित भाई राहुल निवासी गांव मूडाखेड़ा, बुलंदशहर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित राहुल पीड़िता के ताऊ के साले का बेटा है। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 
     मामले के जानकारों की मानें तो जेवर कोतवाली में बीते 29 अगस्त को सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पीड़िता ने बताया था कि जब वह गांव से सिलाई सीख कर अपने घर जा रही थी तो रास्ते में उसको अगवा करके उसको बीयर पिलाई गई और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मामले में एससी एसटी एक्ट की धाराएं भी लगाई गई थीं।
    पुलिस ने जांच की तो पता चला पीड़ित के साथ उसके रिश्ते में भाई लगने वाले युवक ने दुष्कर्म किया था। जेवर कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र ¨सह भाटी की टीम ने रविवार रात आरोपित राहुल को जहांगीरपुर बस अड्डे के समीप से गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, दो बीयर की केन, दो नमकीन के पाउच व दो खाली गिलास बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामले में एससी एसटी एक्ट की धारा हटा दी है। पुलिस का कहना है कि एससी एसटी एक्ट में मिलने वाले मुआवजे को लेकर गलत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top