गज़ब हो गया इस यूवा ने सरेआम बीजेपी विधायक के सामने बीजेपी को हराने की बात कह डाली

0
Translate News:
    कोटा/राजस्थान।। "हम हराकर छोड़ेगे यह हमारी विश्व प्रतिज्ञा है यह उन युवाओं की प्रतिज्ञा है, उन टट पुँजिये नेताओं की नहीं है जो समाज के नाम पर बिक जाते है बार-बार, और चार-चार, पांच-पांच साफे पहनकर हाथ जोड़कर मेडम के पास पहुँच जाते है।" यह बात हम नहीं बल्कि भाजपा सरकार से नाराज़ एक यूवा अपने तल्ख़ तेवर दिखाते हुए कह रहा है। 
    यह बात अब किसी से छुपी नहीं है की भाजपा सरकार से सभी वर्ग नाराज चल रहे है ऐसे में राजस्थान की भाजपा सरकार के विधायक श्री भवानी सिंह का एक विडिओ आजकल वायरल हो रहा है, जिसमे एक यूवा विधायक महोदय को जमकर खरी-खोटी सुना रहा है, और साफ़ शब्दों में भाजपा को वोट ना देने की बात कह रहा है। आप विडिओ में देख सकते है की कैसे बीजेपी से नाराज एक यूवा विधायक के सामने अपना होश खो बैठा है। 
   वायरल हुए विडिओ में यूवा साफ तौर पर यह कहते हुए दिखाई दे रहा है की "हम कहेंगे ही नहीं बल्कि कर के भी दिखाएंगे, यह हमारे मन में भी है की हम बीजेपी को हराएंगे यह हमारी विश्व प्रतिज्ञा है।" क्रोधित युवा बीजेपी विधायक श्री भवानी सिंह को एससीएसटी एक्ट का विरोध जताते हुए कहता है की समाज एमएलए होने पर नहीं चलता है समाज तो यूवाओं पर चलता है, यूवा आगे कहता है की समाज को मजाक समझ के रखा हुआ है, हमारी पीड़ा से किसी को कोई लेना-देना ही नहीं है।  तेश में आया युवा यही नहीं रुकता है वह आगे कहता है की जिस भाजपा की हमने जीवन भर सेवा की, जिस भाजपा को हमने कांग्रेस के विरुद्ध खड़ा किया, वही भाजपा हमें ज़मीन में गाड़ने का प्रयास कर रही है। 
    वही भाजपा के विधायक बीजेपी की नीतियों से नाराज़ और क्रोधित यूवा से बस यही कह पाए की हम तो प्रायश्चित करना चाहते है, लेकिन यूवा ने विधायक साहब की एक ना सुनी और जमकर खरी-खोटी सुनाई। हालाँकि की इस पुरे घटना क्रम से बीजेपी विधायक महोदय के प्रायश्चित वाली बात से यह साफ़ साबित होता है की बीजेपी ने अपने कार्यकाल के पाँच सालों में कोई कार्य नहीं किया है और जनता का शोषण किया है। हालांकि यह भी किसी से छुपा नहीं है की पुरे राजस्थान में बीजेपी का अपनी दमनकारी नीतियों के चलते जमकर खुले आम विरोध हो रहा है। 
 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top