कोल स्कैम पर बन रही है फिल्‍म, नवाज हैं विलेन

0
Translate News:
Image may contain: 3 people, people smiling
8 तारीख से लखनऊ, सोनभद्र और बनारस में शूट होगी फिल्‍म
अक्‍टूबर में उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के कोल माइन्‍स में शूटिंग तय
     साउथ के लेजेंड्री स्‍टार रजनीकांत ने अपना रुख मसाला फिल्‍मों से हार्डहिटिंग फिल्‍मों की ओर कर लिया है। उनकी पिछली फिल्‍म‘काला’ में जय भीम के नारे लगे थे। फिल्‍म में उन तमाम मायथोलॉजिकल मोरल्‍स की धज्जि‍यां उड़ाई गईं थीं, जिनके चलते ब्राह्मणवाद के नाम पर स्‍वार्थी तत्‍व दलितों का दमन करते रहे। अब जो वे जिस फिल्‍म की शूटिंग इन दिनों कर रहे हैं उसमें कोल माइंस का दोहन करने वाले कोयला माफियाओं पर एक टेक लिया गया है। साथ ही कोयला घोटाले को अंजाम देने वाली सरकारी साज़िश का भी सब प्लाट है।
    फिल्‍म में रजनीकांत के किरदार का नाम कुमारन है। उनके दोस्‍त का नाम श्रीकांत मिश्रा है, जिसके कई कोल माइन्‍स हैं। उनके जरिए वह जरूरतमंदों की मदद करता है। सब ठीक चल रहा होता है कि उस माइन्‍स पर लोकल दबंग नेता कट्टा की बुरी नजर पड़ती है। वह मिश्रा से माइन्‍स उसे बेचने को कहता है, पर मिश्रा ऐसा नहीं करता। उसके चलते उसे कट्टा के कहर का सामना करना पड़ता है। तब कुमारन बीच में आता है। फिर क्‍या होता है, फिल्‍म उस बारे में है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top