शर्मनाक : पिता के थे बेटी से अवैध संबंध, बेटे ने की हत्या

0
Translate News:
     औरैया/उत्तर प्रदेश।। जिले के डबल मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जिले के बेला थाना क्षेत्र के धर्मनगदपुर गांव में घर में घुसकर रिटायर्ड फौजी और उसकी नातिन की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. डबल मर्डर के मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे से सख्ती से पूछताछ की तो घटना का खुलासा हो गया.
      रिटायर्ड फौजी के बेटे ने हत्या का आरोप स्वीकार करते हुए बताया कि पिता बालेश्वर पांडेय के अपनी बेटी से अवैध संबंध थे. वह पिता के अवैध संबंध का विरोध आए दिन घर में कर रहा था. पिता के अवैध संबंध की चर्चा पूरे गांव में थी. इससे तंग आकर उसने अपने पिता की लोहे की रॉड से निर्मम हत्या कर दी. हत्या के दौरान पास में सो रही उसकी भांजी भी जग गई.
     हत्या के बारे में वह घर में न बता दें इसलिए आरोपी ने अपनी भांजी पलक की गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपी ने बाहर से बदमाश के घुसने का सीन क्रिएट करने के लिए घर के बाहर साड़ी लटका दी. आरोपी बेटे की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है. आरोपी ने बताया कि अवैध संबंध के कारण उसने यह हत्या की है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top