बीजेपी के मंत्री की अमित शाह को धमकी, वादा पूरा न किया तो तेरा पूर्वांचल में खाता नहीं खुलेगा

0
Translate News:
     गोंडा।। योगी कैबिनेट में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर बड़ा हमला बोलते हुए धमकी दी. राजभर ने कहा कि अगर पिछड़ों को किया गया वादा पूरा न हुआ तो भाजपा का पूर्वांचल में खाता नहीं खुलेगा.
     यह बयान है योगी कैबिनेट में मंत्री ओमप्रकाश राजभर का और मौका है राजभर की पार्टी भारतीय समाज पार्टी के स्थापना दिवस का. राजभर यहीं नहीं रूके, उन्होंने 27 अक्टूबर का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर तब तक कदम नहीं उठाया तो हम खुले विरोध पर मजबूर हो जाएंगे.
    मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने योगी सरकार को भी पिछड़ा विरोधी घोषित कर दिया. उन्होंने विवेक तिवारी हत्याकांड में मिले मुआवजे पर सवाल खड़ा किया. उन्होंने कहा कि- पिछड़ी जाति के लोगों को पुलिस लगातार बेवजह मुठभेड़ में मार रही और कोई पूछने वाला नहीं है. 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top