मंत्री होने पर भी सरकार जब मेरी नहीं सुनती तो आम जनता कि क्या सुनती होगी ? - कंप्यूटर बाबा

0
Translate News:
कंप्यूटर बाबा ने राज्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, शिवराज सरकार पर लगाया आरोप
    मध्य प्रदेश में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त कम्प्यूटर बाबा ने मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. कम्प्यूटर बाबा ने आरोप लगाया कि सरकार संत समाज की उपेक्षा कर रही है. सरकार मेरी भी नहीं सुन रही है. बाबा ने कहा कि सरकार धर्म के प्रति नहीं चलना चाहती है.
     इससे पहले कम्प्यूटर बाबा ने सरकार से मांग की कि प्रदेश में एक नर्मदा मंत्रालय भी बनाया जाए. कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि नर्मदा नदी अच्छी स्थिति में नहीं है, इसके लिए एक मंत्रालय की भी आवश्यकता है और कई अन्य मंत्रालयों को स्थापित करना होगा. कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि जितना सुख सुविधा गौमाता के लिए चाहिए उतना ही नर्मदा के लिए भी चाहिए. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री जो भी आवश्यक सोचते हैं, वह करेंगे.
    बता दें कि कंप्यूटर बाबा उन पांच बाबाओं में शामिल हैं जिन्हें शिवराज सरकार ने राज्यमंत्री के दर्जे से नवाजा था. इससे पहले कंप्यूटर बाबा तब चर्चा में आए थे जब वे राजधानी भोपाल पहुंचे और सरकारी गेस्ट हाउस की छत पर धूनी रमाकर बैठे थे.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top