शर्मनाक : रेप के बाद प्रेग्‍नेंट हो गई पांचवीं की छात्रा, डॉक्टरों ने कराया गर्भपात

0
Translate News:
    पटना/बिहार।। राजधानी पटना के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली पांचवीं क्लास की नाबालिग छात्रा का पीएमसीएच में गर्भपात करवाने का मामला सामने आया है. डॉक्टरों की 5 सदस्यीय टीम की देखरेख में ये प्रक्रिया चली. कई महीनों तक हुए रेप से वो गर्भवती हो गई थी. जब मामले का खुलासा हुआ तो पीड़िता की मां ने गुहार लगाई थी, जिसके बाद सोमवार को बच्ची का सुरक्षित गर्भपात करवाया गया. इससे पहले पीड़िता का डीएनए सैंपल जांच के लिए जा चुका है.
     पटना के दानापुर इलाके के एक पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल और अकाउंटेंट ने पांचवीं में पढ़ने वाली लड़की से लगातार नौ महीने तक रेप किया था. इस दौरान बच्ची के शरीर में आए बदलाव से परिजनों को शक हुआ. बाद में पीड़ित लड़की गर्भवती हो गई और तब जाकर लड़की के घरवालों को इसकी भनक लगी.
     परिजनों ने इस घटना के बाद पटना के फुलवारीशरीफ थाने में मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्राचार्य अरविंद कुमार उर्फ राज सिंघानिया और शिक्षक अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
     इस मामले में पीड़िता और आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराया गया था. घटना के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से बंद पड़े स्कूल को आग के हवाले करने की भी कोशिश की गई थी. पुलिस समेत महिला आयोग की टीम भी मामले की लगातार निगरानी कर रही है.
     सोमवार को महिला आयोग की सदस्य उषा विद्यार्थी पीड़िता को देखने पीएमसीएच गईं. उन्होंने कहा कि आयोग पूरे मामले को गंभीरता से देख रहा है. महिला आयोग की भी मांग है कि इस मामले में जल्द-से-जल्द जांच की जाए और दोषियों को सजा दिलाई जाए.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top