अजब गजब : बकरी ने जन्मा मानव शिशु! देखने वालों का लगा तांता

0
Translate News:
     उत्तर प्रदेश के बलिया जिला स्तिथ बिनहां गांव में मृत बकरी के पेट से मानव शिशु की आकृति का एक अजीबोगरीब जीव निकला, जो लोगों के बीच कौतुहल का विषय बन गया है. मानव शिशु आकृति को देखने वालों का गांव में तांता लगा हुआ है. बता दें कि बिनहां निवासी गौरीशंकर राम की बकरी की रविवार शाम मौत हो गई थी. मृत बकरी को भोपतपुर निवासी हरिशंकर राम चमड़ा निकालने के लिए लेकर चला गया.
      रात के समय हरिशंकर बकरी का चमड़ा निकाल रहा था, तभी बकरी के पेट से एक अद्भुत बच्चा जिसका आकार मानव शिशु से मिलता-जुलता था तथा एक बकरी का बच्चा निकला, जिसे देखकर लोग डर गये. इसकी सूचना मिलने पर रात में ही अद्भूत जीव को देखने के लिए गांव के लोग जुट गये. देर रात को उक्त जीव को हरिशंकर टोकरी से ढक कर रख दिया. लेकिन सोमवार को हरिराम व उसके परिवार को आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा, क्योंकि सुबह जब टोकरी उठा कर देखा तो जीव गायब था. बिनहां गांव के ग्रामीण काफी डरे हुए हैं.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top