अश्लील एमएमएस बना किराएदार रोज करता था नाबालिग से रेप, केस दर्ज

0
Translate News:
     यूपी के हमीरपुर जिले में महिलाओं के प्रति अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे. एक हफ्ते के अन्दर रेप और छेड़खानी जैसी कई वारदातें महिलाओं की सुरक्षा के तमाम दावों की पोल खोल चुकी हैं. शनिवार को एक और गैंगरेप की घटना सामने आई. एक नाबालिग का आरोप है कि दो युवकों ने पहले बारी-बारी उसके साथ गैंगरेप किया, फिर अश्लील एमएमएस बनाकर उसको ब्लैकमेल करने लगे. इस तरह से करीब एक साल तक नाबालिग का शोषण हुआ. रोज-रोज के ब्लैकमेल से परेशान युवती ने आखिरकार थक हार कर अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी.
     ये पूरा मामला हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली कस्बे का है जहां 12 वी कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग के घर पर युवक कृषणनन्द किराए पर रहने के लिए आया. एक दिन घर में किसी के ना मौजूद होने का फायदा उठाकर उसने अपने दोस्त अभिषेक के साथ मिलकर नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे डाला और उसका एमएमएस बना लिया. इसी एमएमएस के दम पर वो नाबालिग को ब्लैकमेल करके उसके साथ रोज रेप करने लगा. जब नाबालिग इस रोज-रोज के रेप से परेशान हो गयी तो उसने अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकरी दे दी. जिसे सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई.
    परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में जाकर की तो पहले तो पुलिस ने महिला क्राइम ग्राफ में लगाम लगाने के लिए उनका मुकदमा लिखने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. लेकिन जब इस मामले में मीडिया ने दखल दिया तो उन्होंने आनन-फानन में मुकदमा दर्ज किया. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top