सात साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

0
Translate News:
     सीएम सिटी गोरखपुर में शनिवार को सात साल की मासूम बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या की घटना सामने आई हैं. घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. वहीं पड़ोस के युवक पर रेप के बाद हत्या किये जाने का आरोप लगा है. हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुये आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
    मामला जिले के देहात सर्किल के सिकरीगंज थाना का है. जहां 7 साल की मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर पड़ोस के गांव के युवक ने दुष्कर्म किया. वहीं बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी युवक ने बच्ची का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
    खबरों के मुताबिक इस मामले में एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुये कहा कि पड़ोस के रहने वाला आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. युवक पर आरोप है कि उसने घर के बाहर खेल रही बच्ची को बहला-फुसलाकर उसके साथ रेप किया है. साथ ही शोर मचाये जाने पर बच्ची का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
    ग़ौरतलब है कि इससे पहले अलीगढ़ के टप्पल में ढाई साल की बच्ची की नृशंस हत्या कर दी गई थी. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश सिंह का कहना है कि 5-6 घटनाओं की हमने समीक्षा की है. सभी वारदात जानने वालों ने ही की हैं. यह सभी घटनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में हुई हैं. सभी घटनाओं में अभियुक्तों को पकड़ा गया है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top