पाकिस्तानी प्रेमी युवक को आपत्तिजनक पोस्ट डालना पडेगा महंगा

0
Translate News:
देश के साथ गद्दारी बर्दास्त नही की जाएगी 
    शाहजहांपुर।। भारत में रहने वाले पकिस्तान प्रेमी एक युवक को आपत्तिजनक पोस्ट डालना महंगा पड़ गया। राष्ट्रीय छात्र परिषद के जिला अध्यक्ष ने सदर बाजार पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार निजाम अली नाम का इस युवक जो की सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला बादूजई प्रथम का एआरटीओ कार्यालय के निकट का निवासी बताया गया है। 
    उक्त युवक ने अपनी फेसबुक आईडी पर आपत्तिजनक जनक पोस्ट डालकर हर हिंदुस्तानी को चुनौती दे डाली। उक्त युवक ने अपनी पोस्ट में लिखा पाकिस्तान जिंदाबाद और साथ ही ये भी लिखा कोई उसका कुछ नही बिगाड़ सकता क्योंकि उक्त युवक का मामा एक नामी पत्रकार है। यही नही उक्त युवक ने मोदी सरकार मुर्दाबाद तक लिख डाला ये सब उक्त युवक ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में पाकिस्तान की जीत की कामना करते हुए लिखा है। आरोपी युवक ने अपने फेसबुक वॉल पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली। इस पोस्ट को देखने के बाद शहर के लोगों में आक्रोश फैल गया। कुछ लोगों ने आपत्तिजनक पोस्ट पर कड़ा विरोध जताया। राष्ट्रीय छात्र परिषद के जिला अध्यक्ष ने हिंदुस्तानी होने का फर्ज निभाते हुए सदर बाजार थाना प्रभारी को तहरीर देते हुए आरोपी युवक के विरुद्ध सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की है जिस पर सदर बाजार थाना प्रभारी ने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top