मुसलमान असुरक्षित है बोलकर देशभर के मुस्लिमों को भड़का रहे हैं सपा सांसद - इकबाल अंसारी

0
Translate News:
     बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने ओवैसी व शफीकुर्रहमान को अपने अंदाज़ में जवाब दिया है. इकबाल अंसारी ने कहा है कि इस देश में मुसलमान सुरक्षित है, उन्हें कोई खतरा नहीं है. बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी और संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने हाल में कहा कि भारत अब मुसलमानों के लिए सुरक्षित नहीं है, देश में इनके लिए भय का माहौल है.
     यही सवाल जब इकबाल अंसारी से पूछा गया तो उनका जवाब था,'कल तक मोदी सरकार की तारीफ करने वालों के सुर क्यों बदल गए. पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में मुस्लिम सुरक्षित हैं. पीएम मोदी सबका साथ, सबका विकास पर कार्य कर रहे हैं'. वहीं अयोध्या बाबरी मस्जिद विवाद से जुड़े सादिक अली खान बाबू टेलर ने शफीकुर्रहमान पर काउंटर अटैक किया है.
    सादिक अली ने कहा कि 5 साल बीजेपी की पिछली सरकार में मुसलमान कहाँ भयभीत रहा है? योगी आदित्यनाथ की सरकार में कहा भयभीत है मुस्लिम? आयोध्या के साथ साथ देश में भी मुसलमान सुरक्षित है. आगे बोले कि शफीकुर्रहमान का कहना गलत है कि मुसलमान असुरक्षित है, ऐसा बयान दे कर देश के मुस्लिमों को भड़काया जा रहा है. मुस्लिम देश में अमन चैन से रह रहे हैं.




Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top