बीजेपी सांसद बोले- चायवाला प्रधानमंत्री बन गया, शराब पीने वाला सांसद

0
Translate News:
   लोकसभा चुनाव 2019 में भारी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताओं को छपास और दिखास की लालसा से दूर रहने की नसीहत दी थी। साथ ही साथ उन्होंने सोच-समझकर बयान देने को भी कहा था। लेकिन, पार्टी नेता कहां मानने वाले हैं। प्रधानमंत्री की नसीहत का असर सांसदों पर बिल्कुल भी नहीं हो रहा है।
    राजस्थान के झुंझुनूं से भारतीय जनता पार्टी के सांसद नरेंद्र कुमार ने ऐसा विवादास्पद बयान दिया है, जिसका सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बन रहा है।
    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झुंझुनूं में सांसद नरेंद्र कुमार का स्वागत समारोह था, इस दौरान कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह कर रहे हैं, “चाय वाला प्रधानमंत्री बन गया, साइकिल वाला मंत्री बन गया, स्कूटी वाला भीलवाड़ा में सांसद बन गया और शराब पीने वाला सांसद बन गया है।” नरेंद्र कुमार का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
    हालांकि सांसद इससे पहले चुनाव के दौरान भी पार्टी की फजीहत करा चुके हैं। चुनाव के दौरान उन्होंने कहा था, “दो पैग पियो और पांच वोट बढ़ाओ।” इस बयान को कांग्रेस ने तुरंत लपक लिया और चुनावी मुद्दा बना दिया।
    झुंझुनूं से बीजेपी सांसद नरेंद्र कुमार का शराब से संबंधित कई मुद्दे सोशल मीडिया में हलचल मचा चुके हैं। चुनाव के दौरान भी उनका प्रचार गाड़ी का एक शराब के ठेके पर खड़े होने की तस्वीर काफी वायरल हुई थी।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top