फेसबुक प्रोफाइल पर जावेद ने आईपीएस नूरूल हसन के नाम से फेक आईडी बनाई और जल्दी ही उसे अकाउंट पर कई हजार दोस्त बन जाए। इनमें लड़कियों की संख्या सबसे ज्यादा थी। पुलिस की गिरफ्त में आए रिक्शाचालक जावेद ने बताया कि फेसबुक पर दोस्ती के बाद उसे मुंबई से लेकर बरेली तक की दर्जन भर लड़कियों ने शादी के प्रस्ताव भेजे और इस दौरान वो उनसे गलत बातें भी करने लगा।
इतना ही नहीं हाई स्कूल फेल जावेद ने थोड़ी बहुत अंग्रेजी भी सीख ली थी ताकि किसी लड़की को उस पर शक ना हो। जावेद न सिर्फ एक समय में कर्ज लड़कियों से फेसबुक पर चैट किया करता था बल्कि उनसे तस्वीरें भी मांगता था और कई लड़कियों ने तो ऐसी तस्वीर उसे भेजी भी थी।
पुलिस के हत्थे चढ़े जावेद के मोबाइल फोन को जब खंगाला गया तो उसके वर्तमान में 16 लड़कियों के साथ चैटिंग की बात सामने आई जिसमें कई लड़कियों से वह गलत व्यवहार कर रहा था और उनकी तस्वीरें भी मंगवाई थी। हालांकि उनकी सच्चाई जानने के लिए जब कोई युवती उसे वीडियो कॉल करती थी तो वो उसे रिसीव नहीं करता था।
इतना ही नहीं जावदे की पत्नी को भी उसकी इस हरकत का पता था और गुस्से में वो अपने पति का पांच मोबाइल फोन तोड़ चुकी थी। क्योंकि उसने फोन में कई लड़कियों की गलत तस्वीर देख ली थी। जवान बेटे का पिता होने के बाद भी ऐसी हरकत को लेकर उसकी पत्नी काफी परेशान रहती थी। जावेद काम धंधा छोड़कर हमेशा लड़कियों से चैट करने में लगा रहता था।
फिलहाल पुलिस ने जावेद को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस से लोगों को इस तरह की धोखाधड़ी से बचने की सलाह दी है।
