Translate News:
रानू ने आत्महत्या जैसे कदम क्यों उठाया इस संबंध में अब तक कोई खुलासा नहीं हो सका है. मंगलवार को रानू धुर्वे रोजाना की तरह थाने में ड्यूटी पर थी. 12 बजे के आस-पास उसे कोई फोन आया और वह थाने से घर चली गई. इसके बाद रानू थाने नहीं लौटी. रानू का पति जब अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद घर पहुंचा तो उसने रानू को फंदे पर झूलता पाया.
रानू पिछले कुछ समय से चल रही थी परेशान
आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई. महिला आरक्षक की खुदकुशी की सूचना पाकर एएसपी मधुलिका सिंह भी सारागांव पहुंची. उन्होंने रानू की मां को घटना की जानकारी दी और प्रारंभिक पूछताछ भी की. पुलिस ने इस संबंध में रानू से परिचितों, पड़ोसियों व जान पहचान के लोगों से भी चर्चा की है. बातचीत से इतना पता चला है कि रानू पिछले कुछ समय से परेशान थी, लेकिन वह आत्महत्या जैसा कदम उठा लेगी इसकी किसी को कल्पना भी नहीं थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरु कर दी है.
