अब बाइक पर भी बेल्ट, बाइक सवार के सीट बेल्ट न लगाने पर चालान

0
Translate News:
    जब से चलन के नए नियम लागु हुये है तब से पूरे भारत से चलन के नए और नए अजीबो गरीब किस्से सामने आ रहे है। कही स्कूटी से महंगा चालान तो कही चालान के गुस्से में बाइक को आग लगा दी , वही कानपूर के रहने वाले एक शख्स का भी ऐसा ही मामला सामने आया है।
   पटना से आया बाइक सवार को सीट बेल्ट न लगाने पर उसका चालान काट दिया। चालान की शिकायत लेकर युवक एसपी ट्रैफिक से मिलकर बोला अब कुछ करिये।
    कानपुर के एक बाइक मालिक का पटना में सीट बेल्ट का ई-चालान कर दिया गया। इसकी जानकारी नवाबगंज निवासी प्रदीप कुमार को सोमवार को मोबाइल पर मैसेज आने पर हुई। पीड़ित ने जब छानबीन की तो पता चला कि उनकी बाइक के नंबर पर पटना में कोई शख्स कार चला रहा है।
    नवाबगंज निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि सोमवार को मोबाइल पर ई चालान का मैसेज आया। वह बिहार यातायात पुलिस की ओर से सीटबेल्ट न लगाने पर किया गया था। ई चालान का मैसेज देख जब ऑनलाइन सर्च किया तो पता लगा कि वहां उनकी बाइक के नंबर पर किसी कार का चालान हुआ है। यही नहीं कार चलाने वाले मंटू कुमार नामक शख्स ने 1000 रुपये शमन शुल्क भी जमा कर दिया है।
    नगर निगम में तैनात बाइक मालिक ने एसपी ट्रैफिक से न्याय की गुहार लगाई है। प्रदीप ने बताया कि चालान रसीद में उनका नाम गाड़ी मालिक के तौर पर दर्ज है। उन्होंने कहा कि कार चला रहा शख्स वहां कभी कोई और अपराध भी कर सकता है। लिहाजा उसकी कार सीज किया जाना जरूरी है। एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार ने कहा कि मामले में पटना पुलिस को शिकायत करने के लिए कहा है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top