अहमदाबाद।। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती हुए हैं.
बताया जा रहा है कि - गृहमंत्री अमित शाह एक छोटी सी सर्जरी कराने के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। हालाँकि डॉक्टरों द्वारा एक माइनर सर्जरी के बाद उन्हें छुट्टी प्रदान कर दी गई. भाजपा नेता अमित शाह इलाज के बाद घर चले गए हैं. प्राप्त मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार (4 सितंबर) को सुबह 9 बजे गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती हुए थे, वहां पर डॉक्टरों द्वारा एक माइनर सर्जरी की गई थी और फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी.
इस बात की जानकरी नहीं मिली है कि सर्जरी किस कारण से हुई है. करीब साढ़े 12 बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी, इसके बाद अमित शाह घर के लिए रवाना हो गए थे.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को अपने गृहनगर अहमदाबाद के निजी दौरे पर भी हैं. अमित शाह मंगलवार शाम को ही अहमदाबाद आ गए थे.
समाचार एजेंसी एएनआई की माने तो अमित शाह के गर्दन के पिछले हिस्से में लिपोमा (lipoma) का सफल ऑपरेशन किया गया है.
क्या है 'लाइपोमा' बीमारी-
ख़बरें बताती हैं कि अमित शाह बुधवार को केडी अस्पताल रोज़मर्रा की जांच के लिए पहुंचे हुए थे. थोड़ी देर बाद उन्हें ऑपरेशन के लिए ले जाया गया. उनके गर्दन के पिछले हिस्से में चमड़ी के नीचे एक गांठ उभरकर आ गयी थी. जिसे निकालने के लिए उन्हें बेहोशी की दवा दी गयी, फिर उनकी सर्जरी की गयी.
Lipoma दरअस्ल मांस का एक टुकड़ा या गांठ होता है, जो शरीर के कई हिस्सों में उभर आता है. कई मामलों में धीरे-धीरे इसका आकार बड़ा होता जाता है. अगर गर्दन के हिस्से में हो जाए तो सपने और सांस लेने में तकलीफ होती है.
डॉक्टरों का ये भी मानना है कि ज़्यादा वजन के लोगों में फैट ज़्यादा होने से लाइपोमा होने के खतरे ज़्यादा होते हैं. कुछ केसों में लाइपोमा के बढ़ जाने से कैंसर का भी ख़तरा पैदा हो सकता है. इस वजह से लाइपोमा को हटाने के बाद उसे कैंसर की जांच – जिसे बायोप्सी भी कहते हैं – के लिए भी भेजा जाता है.
