फर्जी IPS बन देता था नौकरी का झांसा और करता था ठगी, हो गया अरेस्ट

0
Translate News:
   लखनऊ।। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भोले- भाले बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये ठगी करने वाले फर्जी भारतीय पुलिस सेवा (IPS) एवं वायुसेना अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है।
    पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर सिगरा क्षेत्र के एक होटल के पास जौनपुर निवासी शहनवाज (27) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से आईपीएस एवं वायुसेना अधिकारी की वर्दी समेत अनेक संदिग्ध कागजात एवं सामान बरामद किया गया है।
    अभियुक्त भोले- भाले बेरोजगारों लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे ठगी का धंधा कर रहा था। आरोपी के पास से आईपीएस एवं वायुसेना अधिकारी की वर्दी वाली तस्वीरों के अलावा डायरी एवं लेटर हेड समेत अनेक संदिग्ध चीजें बरामद हुई हैं।
    आरोपी शहनवाज की निशानदेही पर विभिन्न राष्ट्रीय एवं निजी विदेशी बैंकों के 17 डेबिट कार्ड, 3 आधार कार्ड, 2 पैन कार्ड, 5 पहचान पत्र, सउदी अरब का दो पहचान पत्र, एक कैम, दो पेन ड्राइव, 3 घड़ी, 4 मोबाइल फोन की सिम, दो पासपोर्ट, एक्सिस बैंक का पास बुक, 4 स्टार पीली धातु, एक अशोक स्तम्भ, वर्ष 2019 अशोक स्तम्भ लगी डायरी बरामद की गई है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top