दबंगई ! नंबर प्लेट के नाम पर लिखवाया विधायक, इनके लिए यातायात नियमों के कोई मायने नहीं

0
Translate News:
ये हैं शिक्षक एमएलसी इनके लिए यातायात नियमों के कोई मायने नहीं
   बरेली।। फोटो में दिख रही कार में वाहन नंबर के नाम पर विधायक लिख खुलेआम यातायात के नियमों की धज्ज्यिां उड़ाई जा रही है। विधायक जी की इस गाड़ी को रोकने की हिम्मत किसी में नहीं। यातायात पुलिस भले ही आम लोगों का चालान यातायात के नियमों का जरा सा उल्लंघन करने पर कर दे। लेकिन विधायक जी की इस गाड़ी को रोकने की हिम्मत किसी में नहीं है।
   विधायक जी बड़े शान से इस गाड़ी में शहर भर में फर्राटा भर रहे हैं। पुलिस कार्यालय, थाना, चौकी, चौराहे से दिन में कई बार निकलने वाली इस गाड़ी को रोकने की हिम्मत सिपाही तो क्या किसी पुलिस अधिकारी में भी नहीं है। वाहनों की चेकिंग कर रहे अधिकारी भी विधायक जी की इस गाड़ी को देखकर मुंह फेर लेते हैंं। बता दे कि वर्ष 2017 में सूबे में जब भाजपा की सरकार बनी थी। तभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी कि वााहनों पर कोई भी विधायक या मंत्री नहीं लिखवाएगा। इतना ही नहीं मंत्री और वीआईपी भी हूटर का प्रयोग नहीं करेंगे। लेकिन सीएम के ये आदेश विधायक महोदय ताक पर रख रहे हैं।
   ये विधायक हैं शिक्षक एमएलसी संजय मिश्रा। जो अपनी लग्जरी गाड़ी में नंबर के स्थान पर विधायक लिखवाकर घूम रहे हैं। यातायात माह चल रहा है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है। नंबर प्लेट से लेकर वाहनों के दस्तावेज की रोक रोककर जांच हो रही है। लेकिन इन शिक्षक एमएलसी संजय मिश्रा की लग्जरी गाड़ी किसी को नहीं दिखाई दी। इस लग्जरी गाड़ी के आगे-पीछे विधायक का बोर्ड नंबर प्लेट के स्थान पर लगा हुआ है। इतना नही नहीं इनकी गाड़ी में सपा का झंडा भी लगा हुआ है

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top