स्कूल में छुपा कर रखे थे 10 हजार बोरी स्कूली ड्रेस.. तहसीलदार के छापे के बाद मचा हड़कंप..

0
Translate News:
Image result for sarkaari school dressकलेक्टर ने दिए जांच के आदेश… 
    बलौदा बाजार।। बिलाईगढ़ के स्कूल में 10 हज़ार बोरी स्कूली बच्चों के ड्रेस मिलने से हड़कंप मच गया। दरअसल बिलाईगढ़ तहसीलदार की छापामार कार्यवाही में यह ड्रेस जप्त हुए हैं।
   दावा किया जा रहा है कि स्कूली बच्चों को बांटे जाने वाले सरकारी कपड़ों को स्कूल में छुपाकर रखा गया था। शिकायत के बाद तहसीलदार ने बिलाईगढ़ के हाईस्कूल में दबिश दी। जहां छुपाए गए 10 हज़ार बोरी स्कूली ड्रेस को बरामद किया है। 
छापामार कार्रवाई के बाद खुलासा
   छापेमार कार्रवाई के बाद इस मामले का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में रखे ड्रेस को काफी दिनों से छुपा कर रखा गया था जिसकी शिकायत मिलने के बाद तहसीलदार ने यह कार्यवाही की है। 
कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
   कलेक्टर ने एसडीएम को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के जांच के आदेश के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी मामले की विस्तृत जाँच में जुट चुके हैं। वही इस दबिश के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top