व्यापार के लिए अब गधे नहीं लड़कियां बेच रहा है पाकिस्तान…

0
Translate News:
    तस्करी की गई लड़कियों को ज़बरदस्ती प्रजनन उपचार के क्षेत्र में धकेला जाता है, कई लड़कियों के साथ तो यौन शोषण भी हुआ है और उन्हें वेश्यावृत्ति में भी ज़बरदस्ती धकेला जाता है।
   पहले व्यापार के लिए गधे बेचकर पैसे कमा रहा था पाकिस्तान, मगर अब अपने ही धर्म की लड़कियों की तस्करी भी शुरू कर दी है। पाकिस्तान में अलग-अलग जगहों से लड़कियों को दुल्हन के तौर पर चीन के लोगों को बेचा जा रहा है। वर्ष 2018 से अब तक 629 पाकिस्तानी लड़कियों की तस्करी का मामला दस्तावेजों में दर्ज हैं। पाकिस्तान के जांचकर्ता गरीब लोगों के साथ नाइंसाफी से हो रही लड़कियों की तस्करी को रोकने के लिए काम कर रहे है। चीन और पाक के बीच गहरे संबंधों के चलते इस तस्करी को खत्म करने के लिए कुछ नहीं कर पा रहा है।
    पाकिस्तान में हो रही तस्करी के मामले को बंद कर दिया गया है। सुत्रों से मालुम पड़ा है कि, अक्टूबर में फैसलाबाद के कोर्ट ने 31 चीनी नागरिकों को तस्करी के आरोप से बा इज्जत बरी कर दिया है। इस केस के मामले में पुलिस की पूछताछ के दैरान कोई भी लड़कि गवाही देने को तैयार नहीं है। केस से जुड़े हुए एक पुलिस अधिकारी और एक कोर्ट अधिकारी बता रहे है कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि इन महिलाओं को शांत रहने के लिए या तो धमकी दी गई है या उन्हें इसके लिए पैसे दिए जा रहे है।
     एक उच्चाधिकारी ने बताया कि, यह लड़कियों की तस्करी का धंधा अभी भी जारी है। साथ ही अधिकारी ने बताया कि, पाकिस्तानी दलाल तथाकथित खरीददार दूल्हों से लगभग 4 लाख से 10 लाख तक पाकिस्तानी रुपये लेता है। लेकिन लड़कियों के परिवारों को सिर्फ 2 लाख रुपये ही दिए जाते हैं।
     तस्करी की गई लड़कियों को ज़बरदस्ती प्रजनन उपचार के क्षेत्र में धकेला जाता है, कई लड़कियों के साथ तो यौन शोषण भी हुआ है और उन्हें वेश्यावृत्ति में भी ज़बरदस्ती धकेला जाता है। हालांकि, इस केस से जूड़े ज़्यादा सूबूत नहीं मिले हैं, लेकिन तस्करी का एक मामला सामने आ रहा है, जिसमें चीन भेजी गई एक महिला के कुछ अंगों को निकाले जाने और बेचने की भी बात सामने आ रही है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top