पान मसाला पर बैन, सरकार ने जारी किया आदेश....

0
Translate News:
     पटना।। बिहार में पान मसाला खाने वाले लोगों के लिए बुरी खबर है। हर तरह के पान मसाला पर राज्य सरकार ने पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। फिलहाल यह प्रतिबंध 12 महीने के लिए लगाया गया है। बिहार के अलग-अलग जिलों से जून से अगस्त 2019 के बीच में 20 नामी-गिरामी पान मसाला कंपनियों के सैंपल जप्त किए गए उसकी जांच की गई इन कंपनियों में रजनीगंधा पान मसाला, राज निवास पान मसाला, सुप्रीम पान पराग पान मसाला, पान पराग पान मसाला, बहार पान मसाला, बाहुबली पान मसाला जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इन सभी के अंदर मैग्निशियम कार्बोनेट की मात्रा पाए जाने के बाद यह रोक लगाई गई है.
     गौरतलब है कि 05 जुलाई 2019 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में दिये गए निर्देश के आलोक में फ़ूड सेफ्टी कमिश्नर ने राज्य के विभिन्न ब्रांड के पान मसाला पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध विभिन्न जिलों से प्राप्त पान मसाला के नमूनों के जांच में मैग्निशियम कार्बोनेट की मात्रा पाए जाने के कारण लगाई गई है।
    पान मसाला के लिए फ़ूड सेफ्टी एक्ट 2006 में दिए गए मानक के मुताबिक मैग्नीशियम कार्बोनेट मिलाया जाना प्रतिबंधित है। अतः जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह प्रतिबंध फिलहाल एक वर्ष के लिए लगाया गया है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top