फर्जी अपॉइन्टमेन्ट लेटर लेकर नौकरी के लिए विधानसभा पहुंच गया युवक

0
Translate News:
कहा – मुझे नौकरी ज्वाइन करनी है, नौकरी तो नहीं मिली लेकिन पुलिस ने कराई हवालात की सैर
      रायपुर/छत्तीसगढ़।। नौकरी के लिए बेरोजगारों को आपने कई जतन करते देखा होगा कोई नौकरी पाने के लिए रात-दिन पढता है तो कोई शार्ट कट मार कर नेतानगरी की सेटिंग करवाता है तो कोई टेबल के निचे से रुपयों का बण्डल खिसकार नौकरी हासिल कर लेता है तो कोई फ़र्ज़ी डिग्री हासिल कर नौकरी पा लेता है। जी हां रायपुर के विधानसभा सचिवालय में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जहा रोजमर्रा के काम में मशगूल अधिकारी कर्मचारी उस समय सकते में आ गए, जब एक युवक अपने हाथो में फर्जी नियुक्ति पत्र लिए विधानसभा में नौकरी ज्वाइन करने पहुंच गया।
   युवक के नियुक्ती पत्र की जब जांच की गयी तो नियुक्ति पत्र फर्जी निकला, जिसके बाद इसकी शिकायत विधानसभा सचिव ज्ञानेंद्र उपाध्याय ने विधानसभा थाने में दर्ज करायी। शिकायत के बाद फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर आये युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को एक युवक कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र लेकर विधानसभा पहुंचा था। युवक अपना नाम देवचरण चंद्रा निवासी मालखरौदा सारसाडोल का रहने वाला बताया, जिसके बाद वहां मौजूद विधानसभा के अधिकारी और कर्मचारी हैरान हो गये। 
    नियुक्ति पत्र देखकर अधिकारियों ने विधानसभा में निकली भर्ती का पता किया तो इस तरह के पदों पर कोई वैकेंसी नहीं होने की जानकारी प्राप्त हुई। अधिकारियों ने इसके बाद उस युवक से पूछा कि उसे ये नियुक्ति पत्र कहां से मिला है तो उसने बताया कि, उसे तेलीबांधा मरीन ड्राइव निवासी किसी उमेश नाम के व्यक्ति ने दिया था।   युवक ने बताया कि वो उमेश को काफी दिनों से जानता है, पर वो तेलीबांधा में कहां रहता है, उसे इस बात की जानकारी नहीं है। फिलहाल विधानसभा सचिव ज्ञानेंद्र उपाध्याय की शिकायत के बाद युवक को गिरफ्तार कर उससे इस मामले में पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस नियुक्ति पत्र देने वाले उमेश की भी तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top