खौफनाक : कलियुगी बेटे ने‌ मां की हत्‍या के बाद चिता पर मुर्गा सेंककर खाया

0
Translate News:
चार साल पहले वहशी युवक ने पिता को भी मौत के घाट उतारा था
गांव वालों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया
    लखनऊ/रांची।। झारखंड के सिंहपुर जिले से एक दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां चक्रधरपुर पश्चिम सिंहभूमि जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के जोजोगुट गांव में बेटे ने पहले तो अपनी मां की हत्या कर दी और फिर आंगन में ही मां की चिता जलाई। इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो वह बाहर जाकर मुर्गा लेकर लाया और फिर मां की चिता पर ही मुर्गे को सेंककर खाया।
    मुर्गा खाने के बाद मां की अधजली लाश को बेटे ने घर में ही रहने दिया और फिर आराम से सो गया। मृतक मां की पहचान (60 साल) की सुमी सोय के रुप में की गई है। रोंगटे खड़े देने वाली इस वारदात को अंजाम देने वाले शैतान का नाम है प्रधान सोय है और वह 35 वर्ष का है।
   भाई के सोने के बाद बहन सोमवारी सोय ने इस बात की जानकारी ग्रामीणों को दी, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रधान सोय को बंधक बना लिया और पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने प्रधान सोय को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों का कहना है कि चार साल पहले उसने अपने पिता गोपाल सोय की भी हत्‍या कर दी थी।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top